अयोध्या में श्रीराम मंदिर अब पूरी तरह से बनकर तैयार है। मंदिर को बनने में 5 साल का समय लगा है। सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण संबंधी सभी कार्य पूरे होने की जानकारी दी।
श्रीराम मंदिर प्रांगण में मुख्य मंदिर, परकोटा के 6 मंदिर में भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर बनाया गया है। इसके साथ ही सभी मंदिरों में ध्वजदण्ड और कलश भी स्थापित हो चुके हैं।
सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं अर्थात- मुख्य मंदिर, परकोटा के ६ मंदिर – भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इन पर ध्वजदण्ड एवं…
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 27, 2025
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि इसके अलावा सप्त मण्डप अर्थात वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूरा हो चुका है। सन्त तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है और जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएँ स्थापित की जा चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले पूरा कर लिया गया है। इस दिन पीएम मोदी श्रीराम मंदिर में एक भव्य समारोह में श्रीराम मंदिर में ध्वज फहराएँगे।

