महाराष्ट्र ATS ने आतंकी जुबैर को धरा, अल-कायदा से जुड़े हैं तार: पुणे में 10 जगहों पर छापेमारी, रडार पर दर्जनों संदिग्ध

महाराष्ट्र ATS में पुणे से संदिग्ध आतंकी जुबैर हंगरकर को गिरफ्तार किया है। ATS ने UAPA के तहत जुबैर को पकड़ा है। जुबैर के लिंक अल-कायदा से जुड़े होने की भी बात सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 09 अक्टूबर 2025 से महाराष्ट्र ATS ने आतंकवाद से जुड़े एक केस में पुणे में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को ATS ने जुबैर हंगरकर को पकड़ा। इन छापेमारी में तमाम इलेक्ट्रोनिक उपकरण, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

जाँच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जाँच जारी है।