मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हिन्दू छात्रा को छेड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक हारून खान ने छात्रा को सरेआम हाथ पकड़ कर धमकी दी थी कि अगर वह उससे निकाह नहीं करती है, तो उसकी शादी वह कहीं और होने नहीं देगा और जान से मार देगा।
युवती इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह छुट्टियों में घर आई हुई थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हारून खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह मदीना मस्जिद के पास रहता है।
कुछ समय पहले तक युवती ग्वालियर में ही रहती थी। उसके इंदौर जाने के बाद हारून ने उसका फोन कॉल पता कर लिया और दोस्ती का मैसेज भेजने लगा। युवती ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। छुट्टियों में जब युवती घर आई, तो उसने देख लिया और लगातार पीछा करने लगा। उसने रास्ते में रोक कर धमकी दी और कहा कि अगर बात नहीं मानी, तो तेरी बहन को उठा ले जाऊँगा।
एक दिन अकेले रास्ते से जा रही युवती का रास्ता रोक कर खड़ा हो गया और हाथ पकड़ लिया। उसने लड़की को हर हाल में उससे निकाह करने वरना जान से मारने की धमकी दी।

