जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के अपने प्रत्याशी परवेज आलम को मंदिर के गर्भ गृह में ले जाने को लेकर विवादों में आ गए हैं। प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में मधुबनी पहुँचे और वहाँ उन्होंने परवेज आलम के साथ एक मंदिर का दर्शन किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत किशोर ने परवेज आलम के साथ स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तस्वीरें वायरल होने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद कुमार ने बयान दिया कि उन्हें बाद में पता चला कि परवेज आलम मुस्लिम समुदाय से हैं।
उन्होंने कहा, “हमें जब यह जानकारी मिली कि परवेज आलम मुस्लिम हैं, तो हमने मंदिर का शुद्धिकरण करने का निर्णय लिया। इसके लिए रुद्राभिषेक कराया गया ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे।”
Madhubani, Bihar: Jan Suraaj founder Prashant Kishor visits a temple in Madhubani with his party candidate Parvez Alam, which stirred controversy on social media
— IANS (@ians_india) October 28, 2025
Chief Priest Pramod Kumar says, "We later learned that Parvez Alam, the MLA from Benipati, is Muslim. After seeing… pic.twitter.com/F1mQZwwKUy
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशांत किशोर की जमकर आलोचना की जा रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने परवेज आलम को भी मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर नसीहत दी है।

