बिहार की महुआ विधानसभा सीट इस बार लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर की सियासी जंग का केंद्र बन गई है। अनुष्का यादव विवाद के बाद परिवार और RJD से निकाले गए तेज प्रताप यादव अब इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, RJD ने महुआ से तेज प्रताप के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है, जिसे उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव का समर्थन प्राप्त है।
जानकारी के अनुसार, लालू यादव की बेटी और तेज प्रताप-तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य का बयान चर्चा में है। शनिवार (1 नवंबर 2025) को राघोपुर में तेजस्वी यादव के लिए प्रचार के दौरान जब मीडिया ने उनसे तेज प्रताप को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “वह भी मेरा भाई है और बड़ी बहन होने के नाते मैं उसे भी जीत का आशीर्वाद देती हूँ। बहन हमेशा अपने भाई को खुश देखना चाहती है।”
परिवार में लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच रोहिणी का यह बयान संकेत देता है कि चुनावी माहौल में लालू परिवार अब ‘एकजुटता’ का संदेश देने की कोशिश में है।

