भारत के दबाव के बाद झुका बांग्लादेश, भगोड़े जाकिर नाइक के मुल्क में प्रवेश पर लगाई रोक: सुरक्षा एजेंसियों ने जताई अशांति की आशंका

भारत के दबाव के बाद झुका बांग्लादेश सरकार ने भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के देश में आने पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह फैसला मंगलवार (4 नवंबर 2025) को ढाका में गृह मंत्रालय की एक अहम बैठक में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दरअसल, बांग्लादेश के एक स्थानीय संगठन ने जाकिर नाइक को 28 और 29 नवंबर 2025 को ढाका में दो दिन के मजहबी कार्यक्रम के लिए बुलाया। नाइक की योजना देश के अन्य हिस्सों में भी कार्यक्रम करने की।

लेकिन इस प्रस्ताव का नागरिक संगठनों और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा विरोध किया। अधिकारियों ने माना कि नाइक के कार्यक्रम में बहुत बड़ी भीड़ आ सकती है, जिसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस लगानी पड़ेगी।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि यह कदम आगामी राष्ट्रीय चुनावों को देखते हुए उठाया गया है। चूंकि चुनावी तैयारियों के कारण सुरक्षा एजेंसियाँ पहले से ही बहुत दबाव में हैं, इसलिए भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

सरकार ने अब यह तय किया है कि जाकिर नाइक के बांग्लादेश दौरे पर चुनाव खत्म होने के बाद ही दोबारा विचार किया जाएगा।