बुर्के की आड़ में स्याही मिटाकर तबस्सुम खातून ने की दोबारा वोटिंग की कोशिश: बिहार चुनाव में फर्जी मतदान के खेल का Video वायरल, सवाल करने पर भड़के ‘भाईजान’

बिहार के सीवान में चुनाव में वोटिंग के दौरान फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तबस्सुम खातून नाम की एक महिला ने मतदान करने के तुरंत बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही मिटा दी, ताकि बुर्के की आड़ में दोबारा फर्जी वोट डाल सके। जिससे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहब जो RJD से है उसको जितया जा सके।

खबर इंडिया के अनुसार, यह सब उस वक्त हुआ जब एक रिपोर्टर मौके पर मौजूद था और कैमरे पर इस गड़बड़ी की ओर ध्यान दिला रहा था। तभी वहाँ मौजूद एक और मुस्लिम व्यक्ति के हाथ से भी स्याही का निशान गायब हो गया था। इस पर रिपोर्टर ने सवाल किया तो वहाँ खड़े भाईजान भड़क गए और कैमरे के सामने ही नाराज हो गए।