बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना का इंतजार हो रहा है, लेकिन रोहतास जिले के सासाराम में EVM को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार (12 नवंबर 2025) देर रात आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के EVM से भरा एक ट्रक मतगणना केंद्र में जबरन घुसाया गया है।
RJD ने इसे ‘वोट चोरी की साजिश‘ बताते हुए तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए और ट्रक की जाँच की माँग करने लगे।
खाली बक्से, निराधार आरोप
RJD ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और कई गंभीर सवाल उठाए, जैसे ट्रक बिना सूचना के क्यों आया, ड्राइवर को क्यों भगाया गया और CCTV फुटेज 2 बजे से बंद क्यों थी?
कथित तौर पर EVM से भरा हुआ ट्रक सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया?
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 12, 2025
ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया?
2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?
पूरा फुटेज जारी किया जाए!
ट्रक में… pic.twitter.com/QzeA3MxlHF
लेकिन जब प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत हरकत में आकर ट्रक के अंदर रखे बक्सों को खोला, तो सारा मामला साफ हो गया। जिन बक्सों को आरजेडी ‘EVM से भरा’ बता रही थी, वे पूरी तरह खाली निकले।
अधिकारियों ने तुरंत स्पष्ट किया कि ये सिर्फ खाली ‘रिजर्व’ बक्से थे, जिन्हें चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद वापस लाया जा रहा था। वायरल वीडियो में भी यह साफ देखा गया कि RJD के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
BOXES EMPTY. HEARTS FULL OF DOUBT.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 13, 2025
RJD candidates and workers protested entry of trucks laden with alleged "duplicate EVMs" entering a counting station. But security personnel opened the boxes to reveal they were EMPTY. pic.twitter.com/AoNCATPyac
जिला प्रशासन ने साफ किया कि सभी असली EVM मशीनें पहले से ही पूरी तरह सील होकर CCTV कैमरे और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखी गई हैं। इस घटना के बाद अधिकारियों ने RJD के आरोपों को बे-बुनियाद और भ्रामक करार दिया है और जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखें।

