कॉन्ग्रेस के साथ चुनाव लड़ना क्या RJD को पड़ेगा भारी? शुरूआती रुझानों में सिर्फ महागठबंधन को पीछे ढकेल रही पार्टी: जानिए क्या हैं हाल

बिहार विधानसभा चुनाव के आज शाम तक नतीजे साफ हो जाएँगे। अभी तक केवल शुरुआती रुझान आए हैं। इन रुझानों में एनडीए आगे है लेकिन महागठबंधन के क्या हाल हैं ये देखने लायक वाला है।

मीडिया में एनडीए को एक ओर जहाँ बहुमत पाते दिखाया जा रहा है तो वहीं महागठबंधन के हिस्से 60+ सीटें हैं। इस संख्या में भी जिस पार्टी ने महागठबंधन को यहाँ तक पहुँचाया है वो राजद है जबकि कॉन्ग्रेस का हाल यहाँ भी बेकार है।

उनके हिस्से अभी तक भी केवल 10+ सीट आ पाई हैं। कहा जा रहा है कि कॉन्ग्रेस केवल महागठबंधन को पीछे ढकेलने का काम कर रही है

बता दें कि बिहार की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरण में हुए थे। यहाँ बहुमत पाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। कॉन्ग्रेस इस चुनाव में 61 सीटों पर लड़ रही है।