तेजस्वी यादव पीछे, अनंत सिंह को भारी बढ़त: जानें सम्राट चौधरी से लेकर भाई वीरेंद्र जैसे प्रमुख नेताओं में कौन आगे-कौन पीछे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे जल्द ही सबके सामने होंगे। शुरुआती रुझानों में BJP और JDU के नेतृत्व में NDA गठबंधन बहुमत पार कर चुका है। चुनाव आयोग ने सभी 243 सीटों पर रुझान पेश कर दिए हैं। इनमें BJP सबसे आगे चल रही है। BJP को 84 सीटों पर बढ़त है। JDU 77 सीटों पर आगे हैं। वहीं RJD केवल 35 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं चुनावी रुझानों में हॉट सीटों पर भी खेल दिलचस्प बना हुआ है। RJD के तेजस्वी यादव हो या JDU के अनंत सिंह, इन सभी प्रमुख नेताओं की विधानसभा सीटों पर नजरें टिकी हुई हैं। अब जानते हैं इन विधानसभा सीटों पर कौन बढ़त बनाए हुए हैं और कौन पीछे चल रहा है-

  1. राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव 343 वोट से पीछे चल रहे हैं।
  2. तारापुर सीटे से सम्राट चौधरी 6000 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।
  3. मोकामा सीट से जदयू के अनंत सिंह 16000 वोट से आगे चल रहे हैं।
  4. महुआ सीट से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं, वे लगातार चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
  5. जमुई सीट से बीजेपी की श्रेयसी सिंह 29487 वोट से बढ़त बनाए हुई हैं।
  6. मानेर सीट से बीजेपी के भाई वीरेंद्र 14873 वोट से आगे चल रहे हैं।
  7. रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब 5088 वोट से आगे चल रहे हैं।
  8. अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर 8544 वोट से आगे चल रही हैं।
  9. छपरा सीट से खेसारी यादव 2380 वोट से पीछे चल रहे हैं।
  10. करगहर सीट से रितेश पांडेय 7367 वोट से पीछे चल रहे हैं।

इन रुझानों से साफ दिखता है कि राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। हालाँकि, पिछले दो-तीन राउंड से वे लगातार आगे-पीछे का अंतर बनाए हुए हैं। अब देखना ये होगा कि RJD के गढ़ राघोपुर पर वो जीत बरकरार रहेगी।वहीं बिहार चुनाव में नई पार्टी बनाकर उतरे तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं। वे पिछले 3 राउंट की वोटिंग से लगातार चौथा स्थान पर ही हैं। RJD नेता की हत्या में जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह पर जनता का विश्वास नजर आ रहा है। वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

बात करें चुनाव में चर्चित चेहरों की तो युवा नेता मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से लगातार आगे चल रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मैथिली ठाकुर ने जनता से कई वादे किए, जिनका असर शुरुआती रुझान में साफ नजर आ रहा है। वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव रुझानों में पीछे चल रहे हैं। खेसारी लाल यादव भी चुनाव में अपनी बयानबाजी से कई बार चर्चा में आए।