पश्चिम बंगाल के रेयडिघी इलाके में शुक्रवार (21 नवंबर 2025) को एक जमीन विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता मंगला हलदर को कथित तौर पर घर की छत से धक्का दे दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बीजेपी ने इसके लिए TMC कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया और राज्य की महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह राजनीतिक हिंसा नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच छत बनाने को लेकर हुआ एक निजी झगड़ा था। पुलिस ने मुख्य आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
Female BJP worker pushed off terrace by TMC goons❗️
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 21, 2025
In Raydighi’s Debipur (Tentulberia booth) a female BJP worker protested against illegal construction on her own land.
TMC workers attacked her when she protested⚠️#MahilaBirodhiMamata still has the gall to ask for votes… pic.twitter.com/nHuYfOhJza
बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला और छत से धक्का
यह घटना रेयडिघी विधानसभा क्षेत्र के देबिपुर इलाके की है। घायल महिला कार्यकर्ता मंगला हलदर का आरोप है कि TMC कार्यकर्ता उनकी जमीन पर पार्टी कार्यालय बना रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें पहले धमकाया गया और फिर छत से नीचे गिरा दिया गया।
उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और दावा किया कि ममता बनर्जी के शासन में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया।
TMC ने किया आरोपों का खंडन
सत्ताधारी टीएमसी ने इन आरोपों का खंडन किया है। स्थानीय टीएमसी नेता का कहना है कि यह मामला राजनीतिक नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच का निजी विवाद है। उन्होंने कहा कि झगड़ा छत के निर्माण को लेकर हुआ था और दोनों परिवार बंगाल आवास योजना के लाभार्थी हैं। पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है और मुख्य आरोपित तनय पैक की तलाश जारी है, जिस पर हमला और हत्या के प्रयास जैसे आरोप लगाए गए हैं।

