अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। मंगलवार (25 नवंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी पहुँचेंगे और राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर को विशेष रूप से सजाया गया है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से कुछ छायाचित्र
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) November 24, 2025
Some images from Shri Ram Janmabhoomi Mandir complex pic.twitter.com/CXyX8FdS9b
पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर अयोध्या एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय के मैदान में उतरेगा, जहाँ से वह गेट नंबर 11, शंकराचार्य प्रवेश द्वार के माध्यम से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। यही मार्ग VIP के लिए आरक्षित किया गया है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले लगभग आठ हजार अतिथियों के लिए 19 अलग-अलग ब्लॉकों में कुर्सियाँ व्यवस्थित रूप से लगाई जा चुकी हैं।
विभिन्न श्रेणियों के अतिथियों के लिए अलग-अलग रंगों के पंडाल तैयार किए गए हैं, ताकि बैठने की व्यवस्था सरल और सुगम रहे। हर ब्लॉक में एक समन्वय टीम तैनात की गई है, जो अतिथियों की सुविधा, जलपान, पानी, दर्शन और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी निभाएगी।
एसपीजी सहित एटीएस, एसटीएफ, स्वाट कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स और खुफिया एजेंसियों को करीब 15 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया गया है। शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग और तलाशी अभियान लगातार जारी है।
मंदिर परिसर में चल रहे पाँच दिवसीय अनुष्ठान के बीच सुरक्षा और व्यवस्था दोनों को उच्च प्राथमिकता दी गई है, ताकि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

