आतंकी उमर नबी को लॉजिस्टिक सपोर्ट और पनाह देने वाला शोएब गिरफ्तार, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में 7वीं गिरफ्तारी: NIA ने फरीदाबाद से पकड़ा

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में हुए आतंकी कार बम धमाके के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में गिरफ्तार होने वाला सातवाँ आरोपित है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब के रूप में हुई है। NIA ने बताया कि शोएब ने आतंकी उमर उन नबी को 10 नवंबर के ब्लास्ट से ठीक पहले पनाह दी थी।

जाँच में पता चला है कि शोएब ने इस हमले से पहले आतंकी उमर को कई तरह की लॉजिस्टिकल मदद (साजो-सामान) भी मुहैया कराई थी। यह धमाका राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के बाहर हुआ था। इस ब्लास्ट में कई लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। NIA इससे पहले भी आतंकी उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।