गोवा के जिस नाइट क्लब में जलकर मर गए 25 लोग वह जमींदोज, दूसरे क्लब पर भी चला बुलडोजर: मालिक लूथरा ब्रदर्स को ‘भगोड़ा’ घोषित करने की तैयारी

गोवा के रोमिया लेन क्लब में आगजनी के बाद लूथरा ब्रदर्स के दूसरे नाइट क्लब पर गाज गिरी है। इसे जमीदोज कर दिया गया है। रोमिया नाइट क्लब में आगजनी के बाद प्रमोद सावंत सरकार एक्शन में आ गई है। क्लब के मालिक लूथरा बदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों के पासपोर्ट रद्द करने का आवेदन भी दिया गया है।

दरअसल 6 दिसंबर 2025 की रात गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लग गई थी। इसमें झुलकर करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कुछ घंटे बाद भी इस क्लब के दोनों मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गया था।

अब गोवा पुलिस इन दोनों को भगोड़ा साबित करने की तैयारी कर रही है। इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी कर दिया है। ये नोटिस आपराधिक मामले में जाँच को लेकर किसी व्यक्ति की पहचान, उसकी गतिविधि और स्थान के बारे में जानकारी जमा करने के लिए किया जाता है।

दूसरी और 9 दिसंबर 2025 को गोवा पुलिस ने लूथरा भाईयों के वागाटर इलाके में स्थित एक- दूसरे क्लब पर बुलडोजर चला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे