तिलक लगाकर आना मना, कलावा बाँधकर आने पर कटवा देते हैं: उदयपुर में मिशनरी स्कूल की हिंदू घृणा से उबले अभिभावक

राजस्थान के उदयपुर में सेंट ग्रेगोरियस सी सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को कलावा बाँधने और माथे पर तिलक लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मामले को लेकर बुधवार (10 दिसंबर 2025) को हिंदू संगठन और अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। इस बीच प्रिंसिपल सुभा जोश और मैनेजमेंट से फादर वर्गिस थॉमस और अभिभावकों के बीच जमकर बहस हुई।

इस दौरान इस दौरान बीजेपी के भी कई नेता स्कूल पहुँचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी नेता पंकज बोराना ने कहा कि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनिल गोस्वामी ने स्कूल में यह प्रतिबंध लागू किया है। वे बच्चों के हाथ में कलावा देखते ही उतरवा देते हैं। गोस्वामी पर पहले से ही केस चल रहा है।