कोलकाता स्टेडियम में भगवा झंडा देख बिदकी TMC, बवाल का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा: उपद्रव मचाने का लगाया इल्जाम, BJP नेता ने कहा- शर्म करो ममता बनर्जी

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार (13 दिसंबर 2025) को लियोनल मेसी इवेंट के दौरान हुए हंगामे के बाद अब राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने बवाल का सारा ठीकरा बंगाल भाजपा पर फोड़ा है।

TMC ने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी को घेरा। पार्टी ने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्य में हुई घटनाओं में भाजपा और उनके समर्थक झंडों की मदद से लोगों को भड़का रहे हैं और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। TMC ने कहा कि युवा भारती के दृश्य और गतिविधियाँ जानबूझकर अफरा-तफरी और उपद्रव फैलाने की कोशिश हैं, जिससे बंगाल की छवि धूमिल हो रही है।

TMC ने यह भी कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं और राज्य में राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह की हरकतों की निंदा करती है और राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए सतर्क है।

इसस्टेडियम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था के लिए पुलिस ने इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर माफी माँगी और पूरे मामले की जाँच के लिए रिटायर्ड जज अशिम कुमार राय की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की।

सुवेंदु अधिकारी की माँग

सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट में कहा की कोलकाता में युवा भारती के खेला होबे सर्कस ने TMC लूट फेस्ट का रूप ले लिया। फुटबॉल प्रेमी मेसी को देखने आए, लेकिन VIP और नेताओं के फोटो-ऑप के चलते उन्हें सिर्फ 5–7 मिनट की बड़ी स्क्रीन पर नजर मिली। पानी की बोतलें महँगी, टिकट धोखा।

सुवेंदु अधिकारी ने माँग की की हर गैलरी टिकट होल्डर को 100% रिफंड, स्पोर्ट्स मिनिस्टर अरूप बिस्वास, फायर मिनिस्टर सुजीत बोस और ऑर्गेनाइजर शताद्रु दत्ता को तुरंत अरेस्ट, और ममता बनर्जी को ग्लोबल स्तर पर राज्य का नाम खराब करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए।