सिडनी में यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान फायरिंग, 10 लोगों की मौत: हिरासत में बंदूकधारी, हमलावरों का Video आया सामने

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर यहूदी के त्योहार ‘हनुक्का’ पर रविवार (14 दिसंबर 205) को गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमले में 10 लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। टूरिस्ट इलाके में गोलीबारी के चलते भगदड़ मच गई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बंदूकधारियों को हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियोज में गोलीबारी का मंजर देखा जा सकता है। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। हमलावरों के वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल है। चश्मदीदों का कहना है कि 20 से ज्यादा गोलियों की आवाज सुनाई दीं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घटना को भयावह और दुखद बताया है। पीएम ने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों की जान बचाई जा रही हैं।