दिल्ली के रामलीला मैदान में कॉन्ग्रेस की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। रैली में ‘मोदी, तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे गूँजे। इस पर भाजपा ने कॉन्ग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की भाषा न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश का संकेत देती है।
Congress के आंदोलन में लगे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) December 14, 2025
'Vote चोरी' के आरोपों के आड़ रामलीला मैदान से PM मोदी को धमकी pic.twitter.com/6Szh1AgWwy
भाषा निंदनीय, जनता देगी जवाब: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक निर्णायक और सफल नेता के रूप में खुद को साबित किया है।
बीजेपी नेता ने कहा, “कॉन्ग्रेस को यह समझना होगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जितना अधिक जहर उगलेगी, उन्हें उतना ही अधिक जनसमर्थन मिलता रहेगा। इतना ही नहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ी तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं, जिनमें उन्हें कैदी के रूप में दिखाया गया है। इसका मतलब यह है कि कॉन्ग्रेस पार्टी, जिसने सत्ता में रहते हुए आतंकवादियों का नैतिक समर्थन किया था, अब संवैधानिक संस्थाओं के भीतर भय पैदा करने की कोशिश कर रही है।”
Delhi: On the slogans raised by the crowd against the Prime Minister during the Congress rally, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Abusive language against Prime Minister Narendra Modi is completely condemnable. Unlike Rahul Gandhi, Modi has proven to be a successful and decisive… pic.twitter.com/LKmIUYu3wl
— IANS (@ians_india) December 14, 2025
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि 2007 के गुजरात से लेकर 2025 के बिहार चुनावों तक, यहाँ तक कि प्रधानमंत्री की माँ को निशाना बनाने जैसे हमलों ने भी जनता का समर्थन और मजबूत किया है। उनके अनुसार, कॉन्ग्रेस की नफरत भरी राजनीति और संवैधानिक संस्थाओं को डराने की कोशिशें बार-बार विफल रही हैं, क्योंकि जनता समझती है कि संविधान और लोकतंत्र के लिए कौन खतरा है और कौन भरोसे के लायक।
‘मोदी, तेरा कमल खिलेगा’: कॉन्ग्रेस पर अस्थिरता का आरोप
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि रैली में कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एक राज्य की महिला विंग की पदाधिकारी भी शामिल थीं, जिन्होंने उक्त नारा लगाया। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गाँधी के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस अर्बन नक्सलियों के समर्थन से मुस्लिम लीग माओवादी पार्टी बन गई है! भारत के लोग इस धमकी का जवाब देते हुए कहेंगे: ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’
#WATCH | Delhi: On the Congress mega rally against 'Vote Chori,' BJP spokesperson Pradeep Bhandari says, "In this rally, Congress workers, including members and office-bearers of the women's wing of one of the states, chanted the slogan, 'Modi, teri kabar khudegi'… Previously,… pic.twitter.com/JRanmGkQVi
— ANI (@ANI) December 14, 2025
भंडारी ने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता विदेशों की तरह सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र को अस्थिर करने की बातें कर रहे हैं। उनके मुताबिक, रामलीला मैदान में हुई इस रैली में एक बात स्पष्ट दिखी वो ये है कि कॉन्ग्रेस जनता के हितों के खिलाफ खड़ी है और देश में अस्थिरता पैदा करना उसका असली उद्देश्य है।

