‘पीस काटकर ब्रीफकेस में डाल दूँगा’: मुस्लिम युवक रोजाना हिंदू युवती को दे रहा धमकी, Video में पीड़िता ने कहा- पीटकर मुँह सुजाया

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम युवक के जुल्म की शिकार हुई हिंदू युवती आपबीती सुना रही है। पीड़िता कहती है कि युवक ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा है कि उसका मुँह तक सुजा दिया। वीडियो में युवती हिंदू समाज से मदद की गुहार लगा रही है।

इस 1.30 मिनट के वीडियो की शुरुआत में युवती अपनी पहचान प्रियंका बताती है। वह कहती है, “मैं शादीशुदा थी। एक मुस्लिम लड़का मेरी जिंदगी में आया। मेरा माइंडवॉश किया। मेरा घर, परिवार और बच्चे सब कुछ छुड़वा दिया। कहीं का मुँह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा। मार-मारकर पूरा मुँह सुजा दिया। मैंने दो दिन से कुछ नहीं खाया। ये बोलता है कि मैं तुझे मारकर ब्रीफकेस में पैक कर दूँगा।”

मदद की गुहार लगाते हुए युवती कहती है, “हिंदू भाइयों- बहन मेरी मदद करो। ये मुझे मार डालेगा। प्लीज मेरी मदद करो। मैं बहुत परेशान हूँ। इसने मेरा मार-मारकर मुँह सूजा दिया। कमर पर भी खूब मुक्के मारे है, मैं खड़े होने लायक भी नहीं छोड़ी। प्लीज आकर मेरी मदद करो। मुझे मार देगा। कहता है कि तेरे पीस काटकर ब्रीफकेस में डाल दूँगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजनौर पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती हरियाणा की रहने वाली है जबकि आरोपित बिजनौर का ही निवासी है। बिजनौर पुलिस का कहना है कि मामले में महिला ने नोएडा में केस दर्ज करवाया हुआ है। पीड़िता ने बिजनौर पुलिस को भी तहरीर दी है।