कनाडा में दो पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाते वक्त गुरदीप और रणबीर को बनाया गया निशाना: बेहतर करियर की तलाश में पहुँचे थे एडमॉन्टन

कनाडा के दक्षिण-पूर्वी एडमॉन्टन में पंजाब के गुरदीप सिंह और रणबीर सिंह की शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) की सुबह मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक कनाडा में बेहतर करियर की तलाश में आए थे। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला टारगेट कर के किया गया था और फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

पुलिस के अनुसार, गुरदीप और रणबीर अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की। पुलिस को देर रात 1:43 बजे 32 स्ट्रीट और 26 एवेन्यू के पास गोलियों की आवाज की सूचना मिली। मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों को दोनों युवकों गंभीर हालत में मिले। पुलिस ने उनकी मदद की कोशिश की लेकिन दोनों की मौत हो गई।

एडमॉन्टन पुलिस एक डार्क-कलर्ड SUV की तलाश में है, जो घटना के समय इलाके में देखी गई थी। पुलिस ने सिल्वरबेरी रोड और 23 एवेन्यू के आसपास या 34 स्ट्रीट से 29 स्ट्रीट तक के क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध वीडियो या डैशकैम फुटेज के लिए लोगों से मदद माँगी है।