पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। संगठन के आंतकी अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘दिल्ली को दुल्हन’ बनाने की ख्वाहिश का इजहार करता दिख रहा है।
वीडियो में आतंकी अब्दुल रऊफ कहता है, “ये जो कहते हैं कि कश्मीर खत्म हो गया, इनके मुँह में खाक। इंशा अल्लाह कश्मीर क्या सारी दुनिया में इस्लाम आएगा। आज भी कश्मीर की तहरीक वैसे के वैसे है जैसे कि पहले थी। उससे ज्यादा मजबूत, इससे बड़ी खबरे मेरे पास है। इंशा अल्लाह मक्की साहब यहाँ बैठकर कहते थे हम दिल्ली को दुल्हन बनाएँ। होकर रहेगा गजवा-ए-हिंद।”
आतंकी रऊफ ने भारतीय सेना को भी निशाना बनाते हुए कहा कि राफेल, एस-400 और ड्रोन जैसे हथियार उनके सामने कुछ नहीं हैं। वह कहता है कि भारतीय वायुसेना अब पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसने की हिम्मत नहीं करेगी, पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर है।

