इथियोपिया पहुँचे PM मोदी का एयरपोर्ट पर PM अली ने किया स्वागत, खुद कार चलाकर ले गए होटल: पारंपरिक कॉफी पी, प्रवासी भारतीयों से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा कर मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को इथियोपिया पहुँचे। यहाँ राजधानी अदीस अबाबा में एयरपोर्ट पर इथियोपिया के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पीएम अहमद अली ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया।

इतना ही नहीं पीएम अहमद अली खुद गाड़ी ड्राइव कर पीएम मोदी को होटल तक छोड़ा। इस दौरान रास्ते में साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क में रुके।पीएम अली ने अनौपचारिक बातचीत में अपने भारतीय समकक्ष को विभिन्न किस्मों की इथियोपियन कॉफी के बारे में भी बताया।