आफाक खान ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को पढ़ाया इस्लाम का पाठ, हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद TSI लाइन हाजिर: UP के कन्नौज का मामला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में (9 दिसंबर 2025) को आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात उप-निरीक्षक (TSI) आफाक खान ने मजहबी विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें TSI द्वारा इस्लाम से जुड़ी बातें कहे जाने का आरोप लगा है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मुलाकात कर शिकायत सौंपी और कार्रवाई की माँग की। संगठनों का कहना है कि वर्दी में रहते हुए शैक्षणिक संस्थान में किसी भी प्रकार की मजहबी शिक्षा देना गलत है। दरअसल, TSI आफाक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

शिकायत और वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपों को गंभीर मानते हुए TSI आफाक खान को लाइन हाजिर किया। पुलिस का कहना है कि जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।