महेंद्र जाटव की अल्ताफ-राजा-जीशान ने की हत्या, आपस में दोस्त थे चारो लोग: UP के जालौन में शराब पार्टी के बाद वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के जालौन में मंगलवार (16 दिसंबर 2025) की रात महेंद्र जाटव की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार महेंद्र जाटव का विवाद अपने दोस्तों अल्ताफ, राजा और जीशान से शराब पार्टी के दौरान हुआ।

पार्टी के दौरान बातचीत में बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर महेंद्र पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि महेंद्र सिर पर लगातार वार किए जाने से खून से भर गया था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के भाई दीपक जाटव ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि महेंद्र को घर से ही उसके दोस्त जीशान, राजा और अल्ताफ लेकर गए थे, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे फरार आरोपित की तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि हत्या ईंट से सिर पर कई बार  वार करने से हुई है।