अमेरिका में यौन तस्करी के लिए कुख्यात रहे जेफ्री एप्सटीन से जुड़े करीब 3 लाख से अधिक दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने सार्वजनिक कर दिए हैं। ये दस्तावेज शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) की रात जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि एप्सटीन फाइल से जुड़े इन 3 लाख दस्तावेजों में में एप्सटीन के निजी नेटवर्क, यात्राओं, संपर्कों और जाँच से जुड़ी अहम जानकारियाँ शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जारी किए गए रिकॉर्ड में कोर्ट दस्तावेज, ई-मेल, कॉल लॉग, फ्लाइट रिकॉर्ड, तस्वीरें, गवाहियों के अंश और जाँच एजेंसियों की आंतरिक रिपोर्ट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि न्याय विभाग के भीतर भी भारी तनाव है। हजारों पन्नों की फाइलों को जल्दबाजी में रेडैक्ट करने की प्रक्रिया चल रही है और सीमित दिशानिर्देशों के चलते गलतियों या जरूरत से ज्यादा रेडैक्शन का खतरा बताया जा रहा है।
The Epstein files were released.
— Red Pill Media (@RedPillMediaX) December 19, 2025
90% redacted. pic.twitter.com/LtzQo5MdUL
इनसे यह स्पष्ट होता है कि एप्सटीन का संपर्क राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत की कई प्रभावशाली हस्तियों से था। हालाँकि अमेरिका के न्याय विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि किसी दस्तावेज में नाम होना अपराध का सबूत नहीं है।
फाइलों में जिन चर्चित नामों का उनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन, मशहूर अरबपति बिल गेट्स, माइकल जैक्सन, मिक जैगर और डायना रॉस जैसी हस्तियाँ, पत्रकार और संगीतकार हॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम और बड़े कारोबारी शामिल हैं।
कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो एपस्टीन फाइल का हिस्सा थीं लेकिन उसे ब्लैकआउट करके लोगों को बचाने का काम हुआ है। कुछ लोगों का दावा है कि इन दस्तावेजों में से ट्रंप से जुड़े सबूतों को हटाया गया है। वहीं कुछ लोग न्याय विभाग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।

