‘राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त कॉन्ग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया और बचाया’: असम दौरे के दौरान PM मोदी ने कहा- भाजपा असमिया पहचान और सम्मान की रक्षा में खड़ी

 

पीएम मोदी ने असम के दो दिवसीय दौरे में कॉन्ग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया और उनका संरक्षण किया है। अब जब उनकी पहचान कर देश से बाहर करने के लिए SIR की जा रही है तो उसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी असम की पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की और शहीद स्मारक पर 1985 के असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 12 जिलों के बच्चों ने इस इवेंट में भाग लिया। उन्होंने डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्प लिमिटेड (BVFCL) की नई अमोनिया-यूरिया यूनिट का उद्घाटन किया। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी।

नई यूनिट से किसानों को फायदा होगा, यूरिया आयात घटेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। BVFCL पूर्वी भारत का एकमात्र सरकारी यूरिया प्लांट है और इसे 2002 में स्थापित किया गया था।

पीएम मोदी ने कहा कि असम को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से बचाकर राज्य की सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने किसानों के लिए सब्सिडी वाले यूरिया की व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया।