पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय गायिका लाग्नजिता चक्रवर्ती पर TMC नेता महबूब मलिक ने मंच पर चढ़कर हमला किया। गायिका पर यह हमला मंच पर हुआ, जब वह एक धार्मिक गीत ‘जागो मा’ की प्रस्तुति कर रही थी। गायिका ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को ईस्ट मिदनापुर जिले के भगवानपुर में एक स्थानीय स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान की है। गायिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी महबूब मलिक मंच पर चढ़ गया। मलिक ने गायिका से कहा ‘कुछ सेक्युलर गाओ’ और अपशब्द कहते हुए शारीरिक नुकसान भी पहुँचाया।
इसके बाद तुरंत गायिका और उनकी टीम मंच से उतर गई और स्कूल से सीधा थाने पहुँची। थाने पहुँचकर गायिका ने शिकायत दर्ज की। जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गायिका को भी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

