कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी ने क्रिसमस समारोह में धर्म को अपमान करने वालों के खिलाफ कानून बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सदन में यह बिल पेश करेगी।
शनिवार (20 दिसंबर 2025) को हैदाराबाद में आयोजित क्रिसमस समारोह में मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी ने कहा, “हम विधानसभा में एक ऐसा कानून लाएँगे, जिसके तहत अन्य धर्मों का अपमान करने वालों को सजा दी जा सके। हम अन्य धर्मों का अपमान करने वालों को सजा देने के लिए मौजूदा कानूनों में संशोधन भी करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी को अपने धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए। रेड्डी ने कहा कि सरकार ने धार्मिक घृणा और हमलों को फैलाने वालों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी धर्मों को समान सम्मान देगी।
सीएम रेवन्थ रेड्डी का यह बयान हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है। तब उन्होंने कहा था, “हिंदू कितने भगवानों को मानते हैं? तीन करोड़ हैं? इतने सारे क्यों हैं?”

