जामिया मिलिया इस्लामिया ने ‘भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर अत्याचार’ सवाल पूछने वाले प्रोफेसर को किया सस्पेंड, मामले की जाँच के लिए समिति का किया गठन

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग में सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न-पत्र को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस प्रश्न-पत्र में सवाल पूछा गया था कि ‘भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों पर उचित उदाहरणों के साथ चर्चा करें’। यह सवाल BA (Honours) Social Work के सेमस्टर एग्जाम में पूछा गया था।

जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा जारी आदेश

अब जामिया के प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पेपर सेटर प्रो. वीरेंद्र बालाजी शाहरे को लापरवाही और घोर असावधानी का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। वीरेंद्र बालाजी शाहरे सोशल वर्क विभाग से जुड़े हैं। जामिया से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जाँच कमिटी बना दी गई है और जब तक जाँच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक प्रोफेसर सस्पेंड रहेंगे।