JNU में ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ के लगे नारे, उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल नहीं मिलने से गुस्साया वामपंथ

दिल्ली दंगे 2020 के साजिशकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की सुप्रीम कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गई।

उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थकों ने ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, JNU की धरती पर’ के नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समर्थकों में JNU के वामपंथी छात्र शामिल थे। बाद में जब मीडिया ने इन प्रदर्शनकारियों से बात की तो उनका कहना था कि यह एक प्रतीकात्मक बयान था और उनका मतलब इसे सचमुच नहीं था।

गौरतलब है कि सोमवार (05 जनवरी 2026) को 2020 दिल्ली दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी को ठुकरा दिया। कोर्ट ने इनलोगों को बेल नहीं दी है। कोर्ट ने कहा है कि सभी आरोपितों को एक जैसा नहीं देखा जा सकता। जबकि कोर्ट ने 5 अन्य आरोपितों को जमानत दे दी।