जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए ट्रांजिट वीजा-मुक्त सुविधा की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, जर्मनी ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रांजिट अवधि के दौरान वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा देगा।
इसे आसान शब्दों में कहें तो, वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा का मतलब है कि दूसरे देश जाते समय जर्मन एयरपोर्ट से गुजरने वाले भारतीय यात्रियों को अब अलग से ट्रांजिट वीजा के लिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे यात्रा आसान, तेज और कम पेपरवर्क वाली हो जाएगी।
हालाँकि, भारतीय यात्रियों को हवाई अड्डे की सीमा से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी और बिना वीजा के किसी जर्मन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह सुविधा उन भारतीयों के लिए राहत लेकर आएगी, जो जर्मनी के हवाईअड्डों से ट्रांजिट कर रहे होंगे। वहीं, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्री केवल हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट क्षेत्र में ही रह सकेंगे।
भारत-जर्मनी साझा बयान में इसकी घोषणा की गई है। जर्मन चांसलर फेंडरिक मर्ज भारत दौरे पर हैं। ये उनकी पहली भारत यात्रा है।

