इंसानी गोश्त खाने के लिए बुजुर्ग का काटा गला, शव को तालाब में धोया: बंगाल के कूचबिहर की घटना, फिरदौस आलम गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में फिरदौस आलम ने नशे की हालत में बुजुर्ग की हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के अंगो को धोकर खाने के लिए तालाब के पास छिपा दिया। लेकिन गाँव के लोगों को शव मिला और पुलिस को सूचना दे दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थोराखाना गाँव में श्मशान घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति रहता था। शनिवार (10 जनवरी 2026) को गाँव में मेला लगा हुआ था, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नशे की हालत में फिरदौस आलम ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से गर्दन और गले पर ताबड़तोड़ वार किए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिर शव को तालाब के पास ले जाकर शरीर को धोया और वही तालाब के पास छिपा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने बताया कि फिरदौस आलम ने मानव का मांस खाने के इरादे से शव को छिपाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।