BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का सिर कलम करने की धमकी, फोटो पर ‘लाल क्रॉस’ लगाकर लिखा- मुस्लिम अपने पर आया तो सुधार देगा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कुछ दिनों पहले एक अवैध मजार को ढहाए जाने के बाद देवरिया सदर से भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को खुलेआम जान से मारने की धमकी की दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक सड़क पर चलता हुआ दिख रहा है और विधायक की तस्वीर पर ‘लाल क्रास’ लगाकर लिखा गया है, “अभी भी समय है सुधर जा नहीं तो मुस्लिम अपने पर आया तो सुधार देगा।”

इस वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में लगे म्यूजिक में सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है, “इस आदमी की बात हमें इतनी चुभती है कि अगर यह हमारे सामने आ जाए तो मैं इसका सिर कलम कर दूँगा। हम अपने हुजूर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

वीडियो सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू कर दी है और इसे सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।