बंगाल के मुर्शिदाबाद में महिला पत्रकार पर हमला, पुलिस के सामने ही सोमा मैती को भीड़ ने पीटा: BJP ने ममता राज पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को बेलडांगा इलाके में रिपोर्टिंग करने पहुँची महिला पत्रकार सोमा मैती पर बेकाबू भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। वहीं, BJP ने ममता सरकार पर आरोप लगाए है।

चश्मदीदों का कहना है कि यह पूरी घटना वहाँ तैनात पुलिस कर्मियों की आँखों के सामने हुई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस के होने के बावजूद हमलावर नहीं रुके और उन्होंने पत्रकार को बेरहमी से पीटा।

सोमा मैती उस समय इलाके के ताजा हालातों की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही थीं। तभी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घायल पत्रकार को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि उन्होंने जाँच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।