‘ये IAS है?’ : टीना डाबी ने गणतंत्र दिवस पर सैल्यूट देने में की चूक, Video देख सवाल उठे तो सफाई देने आईं

राजस्थान के बाड़मेर जिले में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ध्वजारोहण समारोह के दौरान अपनी एक चूक के चलते वायरल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में टीना डाबी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद टीना डाबी भ्रमित नजर आईं और कथित तौर पर गलत दिशा में सैल्यूट करने लगीं। बाद में पीछे खड़े सुरक्षा कर्मी को उन्हें सही दिशा में सैल्यूट करने के लिए इशारा करना पड़ा।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। हालाँकि, टीना डाबी ने इस पर सफाई दी है। डाबी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में उनके दोनों ओर कर्मचारी खड़े थे, जिस कारण वह थोड़ी तिरछी खड़ी हो गई थीं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की असावधानी या अनादर नहीं था और उन्होंने तुरंत अपनी दिशा सुधार ली।