बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले में एक बुजुर्ग हिंदू व्यक्ति की हत्या के बाद धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ एक बार फिर गहरा गई हैं। राजाहाट उपजिला के जॉयदेब मलसाबारी गाँव में सोमवार (26 जनवरी 2026) को 62 वर्षीय मधु चंद्र शिल की जमीन विवाद के दौरान मौत हो गई।
हाल के महीनों में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच इस ताजा मामले ने स्थानीय समुदाय में फिर डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
#Bangladesh: The killing of an elderly Hindu man in Kurigram has once again highlighted growing concerns over the safety of religious minorities in Bangladesh, amid a series of violent incidents reported in recent months.
— DD News (@DDNewslive) January 28, 2026
Madhu Chandra Shil (62) was killed on Monday after being… pic.twitter.com/pqQ2r2bDv6
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मधु चंद्र शिल का अपने पड़ोसी आबेद अली के परिवार के साथ जमीन की सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार (26 जनवरी 2026) को इसी बात पर बहस बढ़ गई, जिसके दौरान मधु चंद्र को कथित तौर पर जोर से धक्का दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित आबेद अली गिरफ्त में है, लेकिन मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

