#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu arrives at Vijay Chowk to attend the Beating Retreat ceremony.
— ANI (@ANI) January 29, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/YdBc20VTIA
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गौरवशाली सैन्य परंपरा और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का अनुशासन, एकता और मूल्यों को बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम दर्शाता है और ये देश के लिए भी गौरव का क्षण है।
कार्यक्रम की शुरुआत में तिरंगा फहराने से हुआ और इसके बाद राष्ट्र गान की धुन बजाई गई। इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली झुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ और ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें पेश किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने बैंड ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ बजाया।
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भारतीय वायुसेना बैंड ने ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित प्रस्तुति के माध्यम से वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
— MyGov Hindi (@MyGovHindi) January 29, 2026
आइए देखें…#BeatingRetreat2026 #OperationSindoor pic.twitter.com/59TgTeYswv
इस दौरान वायुसेना बैंड द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की मधुर धुन ने हर भारतीय के हृदय को गर्व और देशभक्ति से भर दिया। भारतीय वायुसेना बैंड ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित प्रस्तुति के देशभक्ति और जोश का माहौल बनाया। इस शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए

