केंद्रीय बजट 2026 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुँच चुकी हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उन्हें दही-चीनी खिलाकर बजट के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।
अब से कुछ ही देर में सुबह 10:15 बजे कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद ठीक 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा में अपना 9वाँ और देश का सबसे महत्वपूर्ण ‘विकसित भारत’ बजट पेश करेंगी।
VIDEO | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman shows the digital tablet, containing the Budget document, enclosed in a traditional red 'bahi-khata' style pouch. #Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YfF1S9zpvz
इस खास मौके पर निर्मला सीतारमण की सादगी और परंपरा ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने तमिलनाडु की मशहूर बैंगनी रंग की ‘कट्टम कांचीवरम’ सिल्क साड़ी पहनी है, जो देश की समृद्ध बुनाई परंपरा का प्रतीक है।
बजट पेश करने के बाद वह एक नई पहल के तहत देश के 30 चुनिंदा युवाओं के साथ चर्चा भी करेंगी, जो आज दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरा भाषण सुनेंगे। कर्तव्य पथ पर अपनी टीम के साथ फोटोशूट कराने के बाद अब वित्त मंत्री के पिटारे से निकलने वाली घोषणाओं पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

