इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने जनवरी 2026 में जारी अपने ताजा अनुमान में भारत को वैश्विक आर्थिक वृद्धि में अमेरिका से आगे रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्ष में भारत वैश्विक जीडीपी वृद्धि में 17 प्रतिशत योगदान देगा, जबकि अमेरिका का योगदान 9.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। चीन इस सूची में सबसे ऊपर है, जिसका योगदान 26.6 प्रतिशत होगा।
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबपति उद्योगपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक चार्ट साझा किया और लिखा – “The balance of power is changing” यानी दुनिया में शक्ति का संतुलन बदल रहा है। मस्क का संकेत साफ था कि एशिया में खास तौर पर भारत और चीन, अब वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन के केंद्र में आ रहे हैं।
भारत ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। मजबूत घरेलू मांग, डिजिटल सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी भारत को वैश्विक विकास का प्रमुख इंजन बना रही है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक चार्ट दोबारा साझा किया। यह चार्ट मूल रूप से वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा पोस्ट किया गया था।
The balance of power is changing https://t.co/mzk1KRHkcg
— Elon Musk (@elonmusk) January 31, 2026
इस चार्ट में चीन सबसे आगे है। उसके बाद भारत का नंबर है। भारत मजबूत घरेलू मांग, डिजिटल सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी भारत को वैश्विक विकास का प्रमुख इंजन बना रही है। ऐसे में मस्क का बयान भारत के पक्ष में लेकिन ट्रंप के लिए परेशान करने वाला हो सकता है।
आईएमएफ के मुताबिक, चीन और भारत मिलकर इस वर्ष वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 43.6 प्रतिशत का योगदान देंगे, जिसमें अकेले भारत का हिस्सा 17% रहेगा। चीन का योगदान 26.6% रहेगा. इसके मुकाबले अमेरिका का योगदान सिर्फ 9.9% रहने का अनुमान है।

