J&K में गुफा में छिपे थे जब्बार और मावी, सुरक्षाबलों ने जैश के दोनों आतंकियों को उड़ाया: सेना-CRPF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार (4 फरवरी 2026) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो आतंकियों जब्बार और मावी को ढेर कर दिया गया। यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों आतंकी रामनगर के जाफर जंगल क्षेत्र में गुफा के भीतर छिपे हुए थे। मंगलवार (3 फरवरी 2026) की शाम करीब 4 बजे सर्च टीम ने आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया, जिसके बाद करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी घायल हो गया था, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा में वापस छिप गया।

बुधवार की रात कोई गोलीबारी नहीं हुई, जब आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, तो दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें उन्हें मार गिराया गया। यह ऑपरेशन सोमवार (2 फरवरी 2026) को संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था।