SC, OBC और PM CARES योजना के छात्रों को अब मिलेगी फ्री कोचिंग, केंद्र सरकार ने Physics Wallah के साथ किया MoU: हर साल 5000 छात्रों को मिलेगा लाभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MoSJ&E) ने देशभर के अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और PM CARES फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी छात्रों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रालय के तहत आने वाले सामाजिक न्याय विभाग ने Physics Wallah (PW) फाउंडेशन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया हैं।

इस पहल के तहत हर साल 5000 योग्य छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। यह कोचिंग सिविल सेवा परीक्षा, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होगी। इस योजना का उद्देश्य वंचित वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

चयनित छात्रों को लाइव और रिकॉर्डेड कक्षाएँ, टेस्ट सीरीज, पिछले साल के प्रश्नपत्र, अध्ययन सामग्री, मेंटरशिप, डाउट-सॉल्विंग सपोर्ट और काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। छात्रों का चयन एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हालाँकि, यह स्पष्ट किया गया है कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने ST छात्रों के लिए किसी संगठन के साथ ऐसा कोई MoU नहीं किया है।