SIR में गड़बड़ी कर रहे थे पश्चिम बंगाल के अधिकारी, चुनाव आयोग ने मुर्शिद आलम और रहमान समेत 7 को किया निलंबित

श्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। इन पर एसआईआर के दौरान लापरवाही बरतने और अपनी संवैधानिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

अधिकारियों के नाम और पद

डॉ. सेफाउर रहमान- जो सहायक निदेशक के पद पर कृषि विभाग एवं AERO में तैनात हैं। उन पर मुर्शिदाबाद के समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। नितीश दास जो फरक्का क्षेत्र में राजस्व अधिकारी हैं, उनपर फरक्का विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी।

डालिया रे चौधरी – मयनागुड़ी विकास खंड में महिला विकास अधिकारी हैं, उन पर 16 मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। मुर्शिद आलम जो सहायक कृषि निदेशक हैं सूती ब्लॉक में, उनपर 57 सूती विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी।

सत्यजीत दास- संयुक्त BDO एवं AERO हैं। उन पर 139 कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। जॉयदीप कुंडू, जो FEO एवं AERO थे। उन पर 139 कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर की जिम्मेदारी थी।

देबाशीष विश्वास– संयुक्त BDO एवं AERO हैं, उनपर 229 देबरा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी।

आयोग ने इन अधिकारियों पर एक्शन लेने के निर्देश भी मुख्य सचिव को दिए हैं। आयोग का कहना है कि एसआईआर एक संवेदनशील मुद्दा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आयोग ने भविष्य में गंभीर लापरवाही करने पर सख्ती से पेश आने की बात भी कही है।

जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है, उनके खिलाफ चुनाव कानूनों के उल्लंघन के साथ साथ अपने कर्तव्य की अवहेलना करने और एसआईआर के दौरान लापरवाही बरतने के सबूत मिले हैं। इसको देखते हुए आयोग ने कार्रवाई की है।