शनिवार 14 फरवरी 2026 को भी उसने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने अपने परिजन को आप बीती बता दी। इससे गुस्साए अभिभावक सोमवार (16 फरवरी 2026) को स्कूल पहुँचे और प्रिंसिपल से बहसबाजी होने लगी। प्रिंसिपल जोसेफ नशे में था और वह अभिभावकों को डराने-धमकाने लगा। इससे गुस्साए अभिभावकों ने उसकी जम कर धुनाई कर दी।
अभिभावकों ने जानकारी दी है कि प्रिंसिपल नशे की हालत में क्लासरूम जाता था और अश्लील हरकतें करता था। वह बच्चों को सजा देने के नाम पर अपने रूम में बुलाता और दरवाजा बंद कर उनके साथ अश्लील हरकत करता। उसकी वजह से कई छात्र-छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
3 छात्रों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया
स्कूल के 6 साल के छात्र ने पुलिस को बताया कि परीक्षा के दौरान प्रिंसिपल ने ‘बैड टच’ किया। वहीं 10 साल के स्टूडेंट ने कहा कि उसका प्राइवेट पार्ट छूने की प्रिंसिपल ने कोशिश की। 12 साल के एक स्टूडेंट का कहना था कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई और विरोध करने पर उसे पीटा गया।
प्रिंसिपल जोसफ केरल का रहने वाला है। 2020 में वह बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्त हुआ। अभिभावकों का कहना है कि वह नशे में क्लासरूम में पहुँच जाता है और बच्चों को डरा कर अश्लील हरकत करता है।

