‘तुम दुर्गा बन, काली बन, पर कभी ना बुर्के वाली बन’: आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने ग्वालियर में हिन्दू लड़कियों से की ये खास आग्रह

ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर पहुँचे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दू युवतियों से खास विनती की है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों की ओर मुखातिब होकर कहा कि तुम दुर्गा बन, काली बन, पर तुम कभी ना बुर्के वाली बन।

उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल की उम्र काफी अहम है। इस उम्र में जो लड़के और लड़कियाँ संभल जाते हैं , उनका भविष्य उज्जवल रहता है। लेकिन जो भटक जाते हैं, उनका भविष्य बिगड़ जाता है। उनके लिए संभलना मुश्किल हो जाता है।

लड़कियों को उन्होंने खास तौर पर कहा कि खुद को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाएँ। उन्होंने बच्चों से कहा कि तुमलोगो मेरी बात मानो या ना मानो, लेकिन अपने माता-पिता की बात जरूर मानना। उन्होंने कहा कि संगत खराब हो तो भी अगर आपके भीतर कोई खोट नहीं है, तो कोई नहीं बिगाड़ सकता जैसे रावण के राज में रहकर भी विभीषण नहीं बिगड़े और राम के राज में रह कर भी मंथरा नहीं सुधरी।