‘चम@%$… बंद करो गाना’: बुलंदशहर में इस्लामी भीड़ ने दलित परिवार पर किया लाठी-डंडों से हमला, कुआँ पूजन के बीच पत्थर बरसाए; मोईन-आदिल समेत 50 पर FIR

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुआँ पूजन और देवी जागरण के पावन अवसर पर इस्लामी भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव गिनोरा शेख में अनुसूचित जाति के एक परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोईन, मतलुब, आदिल और अकरम समेत दर्जनों इस्लामी भीड़ ने हमला कर दिया।

इन्होंने न सिर्फ डीजे बंद कराया, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और बेहद शर्मनाक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की FIR की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

‘चम@%$ तुम्हारी अभी रेल बनाते हैं’: जातिसूचक गालियाँ और हमला

पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि उनके घर में बच्चे के जन्म की खुशी में कुआँ पूजन और जागरण चल रहा था। इसी दौरान गाँव के दबंग इस्लामी भीड़ लाठी-डंडे लेकर आ धमके। FIR के मुताबिक, इस्लामी भीड़ ने दलित परिवार को अपमानित करते हुए कहा, “चम@%$ तुम्हारी अभी रेल बनाते हैं।” इन लोगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

नमाज का बहाना और सुनियोजित हिंसा

विवाद की शुरुआत DJ बजाने को लेकर हुई। आरोपितों ने नमाज का समय होने की बात कहकर DJ बंद करने का दबाव बनाया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने सम्मान में डीजे बंद भी कर दिया था, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ, ग्राम प्रधान मोईन अपने साथियों कासिम, फिरोज, बाबर, शमशाद, सलमान, फरदीन, अरबाज, आसिफ और गुलफाम के साथ हमलावर हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद है, जिसमें महिलाओं के साथ होती मारपीट साफ देखी जा सकती है।

भारी पुलिस बल तैनात, कई गिरफ्तार

घटना के बाद गाँव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आकाश कुमार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और बाकी बचे फरार हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात दंगाइयों की पहचान की जा रही है।