‘ChinaTodayTV’ ने डाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर: दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज, अकॉउंट भी सस्पेंड

भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद अपमानजनक फोटो पोस्ट करने वाले X हैंडल ‘@ChinaTodayTV’ पर आखिरकार गाज गिर गई है। भारी विरोध और कानूनी शिकायतों के बाद इस अकाउंट को सस्पेंड (बंद) कर दिया गया है।

इस ‘@ChinaTodayTV’ हैंडल ने पीएम मोदी की एक आपत्तिजनक फोटो साझा की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से इसे तुरंत बैन करने की मांग की गई थी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस और मंत्रालय को औपचारिक शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि यह हैंडल न केवल पीएम मोदी की गरिमा को ठेस पहुँचा रहा था, बल्कि लगातार भारत विरोधी एजेंडा भी चला रहा था।

माँग की गई थी कि इस अकाउंट को चलाने वाले लोगों और इसके पीछे छिपे नेटवर्क का पता लगाया जाए, क्योंकि इसके पोस्ट से किसी गहरी साजिश या प्रोपेगेंडा की बू आ रही थी।