ईरान में दर्जनों ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के बाद ईरान-इजरायल में स्थित भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही दोनों देशों के दूतावासों ने नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी साझा किए हैं।
ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट में लिखा है, “बदलती परिस्थितियों को देखते हुए ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें।”
दूतावास ने आगे लिखा, “भारतीय नागरिक लगातार समाचार देखते रहें, स्थिति की जानकारी बनाए रखें और आगे के निर्देशों के लिए दूतावास की सलाह का इंतजार करें। दूतावास के आपातकालीन संपर्क ये हैं- +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359।”
ADVISORY as on 28 February 2026 pic.twitter.com/BqQv9AfNAl
— India in Iran (@India_in_Iran) February 28, 2026
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा, “सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें। भारतीय नागरिकों को सख्ती से निर्देश दिया जाता है कि वे इजरायल अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और आदेशों का पूरी तरह पालन करें।”
दूतावास ने आगे लिखा, “सभी भारतीय नागरिक निर्धारित शेल्टर (सुरक्षित स्थान) के पास ही रहें और अपने निवास या कार्यस्थल के आसपास मौजूद नजदीकी सुरक्षित स्थानों की जानकारी पहले से कर लें। अगले आदेश तक इजरायल के भीतर किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचें। स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाएँ और आपातकालीन अलर्ट नियमित रूप से देखते रहें। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास के 24×7 हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 पर संपर्क कर सकते हैं।”
In view of the prevailing security situation in the region, all Indian nationals in Israel are advised to exercise utmost caution and remain vigilant at all times. Indian nationals are strongly advised to strictly adhere to the safety guidelines and instructions issued by the… pic.twitter.com/xFKQG2doTl
— ANI (@ANI) February 28, 2026
गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान में 30 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें राष्ट्रपति के आवास भी शामिल है। वहीं, रॉयटर्स को एक सूत्र ने बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया गया है।

