कराटे ट्रेनर जावेद ने ‘करण’ बनकर हिंदू युवती को फँसाया, शादी का झाँसा देकर किया रेप: अश्लील तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी, MP के इंदौर का मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर (महू) में धोखे और जबरन धर्मांतरण के दबाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने कराटे ट्रेनर जावेद अख्तर को एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि जावेद ने खुद को ‘करण सिंह’ बताकर हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में फँसाया और शादी का झाँसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, यह दोस्ती 2020 में कराटे क्लास के दौरान शुरू हुई थी।

आरोपित ने सालों तक अपनी पहचान छिपाए रखी। सच्चाई तब सामने आई जब एक कार्यक्रम के दौरान उसे ‘जावेद’ नाम से पुकारा गया। जब युवती ने दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपित ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं और उसे बदनाम किया।

युवती का आरोप है कि जावेद उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहा था। 26 फरवरी को आरोपित ने उसे सरेराह जबरन ले जाने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर रात आरोपित को दबोच लिया।