असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि रविवार (01 मार्च 2026) को असम से 21 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस उनके देश भेज दिया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार यह कार्रवाई रात करीब 12:30 बजे श्रीभूमि जिले में की गई। इन सभी लोगों को श्रीभूमि पुलिस ने पकड़ा था। वापस भेजे गए लोगों में कम से कम सात बच्चे भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने लिखा कि जब अधिकतर लोग सो रहे थे, तब पुलिस राष्ट्रहित में अपना कर्तव्य निभा रही थी।
Alert eyes. Midnight action. 🚨
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 1, 2026
At 12:30 AM sharp, 21 illegal migrants were sent back to their respective country, thanks to the ever watchful @sribhumipolice. 👏
Apprehended. Documented. Sent back home.
Seems like while most people were dreaming, our police were wide awake… pic.twitter.com/aVhJBcDX1n
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी अवैध प्रवासियों को पहले हिरासत में लिया गया, उनके दस्तावेज तैयार किए गए और फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सीमा के रास्ते बांग्लादेश भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के सामने नींद का कोई महत्व नहीं होता।
असम सरकार लगातार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। सरकार का कहना है कि राज्य की सीमाओं की निगरानी बढ़ाई गई है और घुसपैठ की हर कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

