‘राजा महंत’ बन कर राजा अंसारी ने हिंदू युवती को फँसाया, शादी का नाटक कर वर्षों तक किया यौन शोषण: छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के राजा अंसारी को उम्रकैद की सजा दी गई है। लोअर कोर्ट की जज चित्रलेखा सोनवारी ने सजा का ऐलान करते हुए कहा कि यह केवल अपराध नहीं है, बल्कि एक महिला की गरिमा से खिलवाड़ है।

दरअसल ‘राजा महंत’ बन कर और अपनी पहचान छिपाकर राजा अंसारी ने युवती से दुष्कर्म किया था। उसने युवती को राजा महंत नाम के साथ दोस्त की। उसे प्रेम जाल में फँसाया। युवती को सिंदूर लगा कर शादी का नाटक किया और फिर उसका यौन शोषण किया।

दोनों की दोस्ती एक मेले में हुई थी। वहाँ उसने बड़ी चालाकी से अपना नाम राजा महंत बताया, ताकि युवती को भरोसा हो जाए।

वह युवती के घर तक जाने लगा। युवती से प्यार का नाटक करते हुए उसने युवती को सिंदूर लगा दिया और शादी हो जाने का भरोसा दिया। युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती को इस बात का पता तब चला, जब वह राजा अंसारी के घर पहुँची। युवती को पता चला कि वह जिसे राजा महंत मानती है, वह राजा अंसारी है और पहले से शादीशुदा है।

अपनी असली पहचान सामने आने के बाद राजा अंसारी ने युवती से उसका मोबाइल छीन लिया। उसके साथ मारपीट की, उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत की।

मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक महिला की गरिमा और भरोसे पर प्रहार है। लोअर कोर्ट ने माना कि महिला के सम्मान और जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश रची गई। कोर्ट ने राजा अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई।